Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The drive ended... and the encroachment began again.

Siddharthnagar News: अभियान थमा...फिर शुरू हो गया अतिक्रमण

Thu, 19 Nov 2026 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The drive ended... and the encroachment began again.
रोडवेज बस स्टेशन डुमरियागंज। संवाद
भनवापुर। डुमरियागंज नगर पंचायत में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की सख्ती का असर अब खत्म होता नजर आ रहा है। कुछ वर्ष पहले तत्कालीन जिलाधिकारी राजा गणपति आर के निर्देश पर नगर में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर प्रमुख चौराहों और सड़कों को कब्जे से मुक्त कराया गया था। अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद एक बार फिर अतिक्रमण बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन की बाउंड्री से सटाकर भी दुकानें बनाई जा रही हैं। इससे सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। तत्कालीन एसडीएम राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस और नगर पंचायत प्रशासन की संयुक्त टीम ने पैदल भ्रमण कर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

मंदिर चौराहे से इटवा रोड, बस्ती रोड और बढ़नी रोड के साथ ही बैदौलागढ़ चौराहे से वासियों और अवसानपुर मार्ग तक अभियान चलाया गया था। इस दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों से अवैध कब्जे हटवाए गए थे। प्रशासन की सख्ती से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया था और सड़कों पर आवागमन भी सुचारु हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, अभियान बंद होने के कुछ समय बाद ही सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर दोबारा कब्जे होने लगे। धीरे-धीरे सड़क किनारे दुकानें सजने लगीं। अब रोडवेज बस स्टेशन की बाउंड्री से सटाकर दुकानें बनाए जाने की बात सामने आ रही है। इससे बस स्टेशन के आसपास अतिक्रमण बढ़ने के साथ सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते अतिक्रमण पर रोक नहीं लगाई गई तो नगर की सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर फिर पहले जैसी स्थिति बन जाएगी। संदीप, सोनू और रामकरण सहित अन्य लोगों ने रोडवेज बस स्टेशन के आसपास और नगर के विभिन्न स्थानों पर हो रहे अतिक्रमण को तत्काल हटवाने की मांग की है।

इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सचिन पटेल ने बताया कि उन्हें अवैध अतिक्रमण की जानकारी नहीं है। मामले को तत्काल दिखवाया जाएगा। नगर पंचायत क्षेत्र में जहां भी अवैध कब्जा पाया जाएगा, उसे हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed