{"_id":"6aff3f432fe6cb077a025867","slug":"kathela-gorakhpur-bus-service-launched-relief-for-passengers-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-168400-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कठेला-गोरखपुर बस सेवा शुरू, यात्रियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कठेला-गोरखपुर बस सेवा शुरू, यात्रियों को राहत
विज्ञापन
तुलसियापुर। इटवा ब्लॉक क्षेत्र के कठेला से गोरखपुर तक चलने वाली रोडवेज बस सेवा 11 दिन बाद 17 नवंबर को फिर शुरू हो गई। छह नवंबर को अचानक संचालन बंद होने से क्षेत्र के यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। बस सेवा बहाल होने से अब सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय, बढ़नी और गोरखपुर आने-जाने में राहत मिलेगी।
क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक, कुछ महीने पहले रोडवेज बस का संचालन कठेला से शुरू हुआ था। बस सुबह छह बजे कठेला से रवाना होकर साढ़े छह बजे बढ़नी, आठ बजे सिद्धार्थनगर और 11 बजे गोरखपुर पहुंचती थी। वापसी में गोरखपुर से शाम साढ़े पांच बजे चलकर रात साढ़े आठ बजे सिद्धार्थनगर और 10 बजे कठेला पहुंचती थी। इस बस से नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और रोजाना यात्रा करने वालों को सहूलियत मिलती थी।
एआरएम वीके गंगवार ने बताया कि त्योहार पर बसें दूसरी रूट पर लगाई गई थीं, अब उक्त मार्ग पर 17 नवंबर से दोबारा बस सेवा बहाल कर दी गई है। संवादज