{"_id":"6aff3ef6364209306f0af358","slug":"job-fair-688-candidates-selected-for-employment-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-168437-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेला : 688 अभ्यर्थी नाैकरी के लिए हुए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेला : 688 अभ्यर्थी नाैकरी के लिए हुए चयनित
विज्ञापन
शिवपति इंटर कालेज में आयोजित रोजगार महोत्सव में चयनित छात्रा को नियुक्ति पत्र देते विधायक विनय
शोहरतगढ़। कस्बे के शिवपति इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें 11 निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार पाने की उम्मीद में पहुंचे 960 अभ्यर्थियों में से साक्षात्कार के बाद 688 का प्रारंभिक चयन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। ऐसे आयोजन बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का अवसर प्रदान करते हैं।
मेले में बड़ी संख्या में युवक और युवतियों ने हिस्सा लिया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की योग्यता के आधार पर साक्षात्कार लिया और चयन प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन
इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्र, कौशल विकास मिशन के संतोष मिश्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह, प्रधानाचार्य विक्रम यादव, उपप्रधानाचार्य रामविलास यादव, बृजेंद्र मणि त्रिपाठी, हेमंत राज उपाध्याय, वीरेंद्र कुमार, रामदास मौर्य, कुसुम गोस्वामी मौजूद रहे।