फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two sisters die due to drowning in flood water

बाढ़ के पानी में डूबने से दो बहनों की मौत

Fri, 21 Oct 2022 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two sisters die due to drowning in flood water
उसका क्षेत्र के लक्षनपुर धुसवां में मृत किशोरियों के बिलखते परिजन। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बाढ़ के पानी में डूबने से दो बहनों की मौत
विज्ञापन

: उसका थाना क्षेत्र के रीवा नानकार गांव की घटना
: मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
उसका बाजार। उसका थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रीवा नानकार के टोला लक्षनपुर धुसवां में बृहस्पतिवार सुबह बाढ़ के पानी में डूबने से दो बहनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राप्ती और बूढ़ी राप्ती नदी के बीच कछार क्षेत्र में स्थित उसका थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रीवा नानकार के टोला लक्षनपुर धुसवां वर्तमान में बाढ़ के पानी से चारों तरफ से घिरा हुआ है। लक्षनपुर धुसवां निवासी भुअर पासवान की बेटियां शशिकला (16) व रागिनी (15) बृहस्पतिवार सुबह किसी कार्य से गांव से बाहर गई थीं। इसी बीच एक का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई, तो दूसरी उसे बचाने के लिए गई। गहरे पानी से नहीं निकल पाने से दोनों की डूबने से मौत हो गई। इस बात की खबर जैसे ही ग्रामीणों और घरवालों को हुई, सभी घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने दोनों बहनों की लाश बाहर निकाला, इस खबर से मां विद्यावती समेत परिजनों एवं ग्रामीणों में मातम का माहौल है। मौके पर एसडीएम प्रदीप कुमार यादव, सीओ अखिलेश वर्मा, तहसीलदार राम ऋषि रमन पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया और शासन द्वारा हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। एसओ राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों मृत किशोरियों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

ससुराल गए युवक की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
- गोल्हौरा क्षेत्र के जीवपुर चौराहे के पास उतराया हुआ मिला शव
बांसी। गोल्हौरा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के जीवपुर चौराहे के पास उसका उतराता हुआ शव मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि वह दो दिन पूर्व ससुराल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के रमवापुर गांव निवासी सुरेश (35) दो दिन पूर्व पत्नी व व बच्चों को लेकर खेसरहा थाना क्षेत्र के चन्नीपुर गांव अपनी ससुराल गया था। बताया जा रहा है कि बच्चों को ससुराल छोड़कर वह घर आ रहा था, लेकिन पहुंचा नहीं। बृहस्पतिवार को उसका शव गांव के पास जिवपुर चौराहे के पास बाढ़ के पानी में उतराया मिला है।
घटना की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक सुरेश मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। सुरेश की मौत की खबर मिलने के बाद से पत्नी सुनीता, पुत्र जितेंद्र (12), गोलू (10), पवन (6), पुत्री सोनी (4) का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष गोल्हौरा छत्रपाल सिंह ने बताया कि सुरेश ससुराल दो दिन पूर्व गया था। बुधवार शाम चौराहे से जाते समय ही डूबा होगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
छुट्टी में घर आए एसएसबी जवान की डूबने से मौत
गौल्हौरा। बांसी क्षेत्र के बभनपुरवा उर्फ मियाजोत गांव निवासी एसएसबी जवान की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई। एसएसबी जवान अजीत मिश्र (35) पुत्र अयोध्या मिश्र छुट्टी पर घर आए थे। वे बृहस्पतिवार शाम को बांसी-इटवा मार्ग पर गांव के बगल स्थित बेलवनवा पुलिया के पास टहलने गए थे, जहां अचानक पैर फिसलने से बह रही बाढ़ की तेज धारा में डूब गए। जब तक लोग उन्हें बचाते, पानी में दम घुटने से उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव बाहर निकाल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जवान की मौत की खबर सुनकर गांव में मातम छा गया। हर किसी की आंखें नम हो गईं। संवाद

डूबने से मजदूर की मौत
सिद्धार्थनगर। उसका थाना क्षेत्र के ग्राम धोबहा निवासी चैतू (48) सोहागे की बृहस्पतिवार को बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह किसी कार्य से गांव से बाहर गया था, इसी बीच गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। जब तक लोग उसे बचाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों के अनुसार चारो तरफ से बाढ़ से घिरा होने के कारण उन लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम प्रदीप यादव, सीओ अखिलेश वर्मा, तहसीलदार राम ऋषि रमन, एसओ राजेश तिवारी, लेखपाल रामकरन गुप्ता ने परिजनों को आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed