फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two people died, four injured in four road accidents

Siddharthnagar News: चार सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, चार हुए जख्मी

Fri, 08 Nov 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 08 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two people died, four injured in four road accidents
सिद्धार्थनगर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार को हुए चार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, चार अन्य लोगों को चोट आई हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। ढेबरुआ और सदर पुलिस ने लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच में जुटी है। घटना सदर, डुमरियागंज और ढेबरुआ थाना क्षेत्र में हुई है। डुमरियागंज हादसे में पिकअप पेड़ पर टंग गई है।
विज्ञापन

बर्डपुर प्रतिनिधि के अनुसार कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के चैनपुर निवासी 45 वर्षीय रविशंकर मोदनवाल उर्फ गुड्डू पुत्र गंगाराम बृहस्पतिवार को छठ व्रत पर अपनी बेटी की सहेली को उसके घर छोड़ने के लिए नौगढ़ गए थे। उसको छोड़कर अपने घर लौट रहे थे वह अभी मधुबेनिया चौराहे पर पहुंचे ही थे कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए।ग्रामीणों के सहयोग से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां घायल रविशंकर मोदनवाल उर्फ गुड्डू की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बढ़नी प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को सुबह लगभग 11 नगर पंचायत बढ़नी स्टेशन रोड पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पाया गया। पुलिस को वहां पर मौजूद लोगों ने सूचना दिया सूचना पाकर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पर लाई। जहां पर ओपीडी में तैनात डॉ. प्रदीप वर्मा ने परीक्षण कर मृत घोषित किया। अगल-बगल के लोगों ने बताया कि स्टेशन रोड के पास गली में वर्षों से जूता सिलाई का काम करता था। इसको लोग उम्र 39 वर्ष पतरू के नाम से जानते हैं। मृतक की पत्नी रामवती ने बताया कि थाना पचपेड़वा जिला बलरामपुर ग्राम कोल्हुई का रहने वाला है। बढ़ानी में रहकर अपनी रोजी-रोटी कमाते थे अक्सर तबीयत खराब रहता है सूचना पाकर बढ़ाने आए हैं। इस संबंध में पुलिस चौकी इंचार्ज अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि उनके घर वालों को सूचना देने के बाद में उनकी पत्नी रामवती तथा कुछ रिश्तेदार आए थे क्योंकि यह एक आकस्मिक घटना थी पंचनामा कर लाश पत्नी को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
घरुआर मोड़ पर बाइक पलटी
ढेबरुआ। घरुआर मोड़ पर बाइक पलटने से दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगो की मदद से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी लाया गया। इलाज के बाद सर पर चोट अधिक होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक संजय पाल उम्र 35 वर्ष पुत्र मिठाई लाल निवासी ग्राम शादीजोत थाना भवानीगंज व राम पाल बाइक से अपने रिश्तेदार के घर मजीगवा जिला बलरामपुर से घर जा रहे थे। अभी एनएच-730 घरुआर मोड के पास अचानक अनियंत्रित होकर गिर गए। जिससे संजय पाल उम्र 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो ने पुलिस चौकी पर सूचना दी उसके बाद घटना स्थल पुलिस ने पहुंचकर बाइक को कब्जे में लिया गया। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी लाया गया। इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रे फर कर दिया गया।

---
बेकाबू पिकअप टकराकर पेड़ पर टंगी
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर सिंगारजोत मार्ग पर सिरसिया पावर हाउस के पास शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे पिकअप बेकाबू होकर खाई में पलटकर पेड़ से टंग गई। हालांकि इस दौरान बड़ा हादसा बच गया, जिसमे किसी को गंभीर चोट होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार शाहपुर निवासी वंशी अग्रहरि का चालक सुबह पिकअप लेकर दो लोगों के साथ शाहपुर से मन्नीजोत सामान लोड करने जा रहा था। अभी शाहपुर सिंगारजोत मार्ग पर स्थित सिरसिया पावर हाउस के पास पहुंचा ही था कि बेकाबू होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई। हालांकि इस हादसे के दौरान किसी को गंभीर चोट नहीं आई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार गाड़ी ओवर स्पीड के कारण मन्नीजोत जा रही पिकअप शाहपुर के तरफ घूम गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज रमेश यादव ने घटना की जानकारी से अभिज्ञता जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed