{"_id":"616b106e739bb11f9c331124","slug":"two-motorcycles-collide-youth-killed-three-injured-siddharthnagar-news-gkp413097043","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, युवक की मौत, तीन घायल
परसा। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के रेड़वरिया-अहिरौला मोड़ के पास शुक्रवार रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एनएच 730 पर ढेबरुआ थानाक्षेत्र के अहिरौला मोड़ के पश्चिम व रेड़वरिया मोड़ से पूरब शुक्रवार रात सवा आठ बजे तेज गति से आ रही दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर चालक चंद्रसहाय (25) पुत्र रामधनी निवासी ग्राम अर्री थाना शोहरतगढ़ और दूसरी बाइक पर सवार ढेबरूआ थाना क्षेत्र के अहिरौला निवासी दुर्गेश (18) पुत्र वीरेंद्र शर्मा, सूरज (14) पुत्र विजय सिंह चौधरी और सर्वेश (15) पुत्र श्याम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। चंद्रसहाय को लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी शोहरतगढ़ भेजा। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं अहिरौला निवासी घायल तीनों किशोरों को परिजन इलाज के लिए सीएचसी शोहरतगढ़ ले गए। वहां से चिकित्सक ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में ले लिया है। एसएचओ ढेबरुआ ब्रह्मा गौड़ ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है।