फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two bags of urea fertilizer and a bundle of clothes were caught during investigation

Siddharthnagar News: दो बोरी यूरिया खाद और कपड़ों कार गट्ठर जांच में पकड़ा

Sun, 27 Jul 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Two bags of urea fertilizer and a bundle of clothes were caught during investigation
खुनुवां। खुनुवां एंटी स्मगलिंग ड्राइव टीम ने शनिवार की सुबह को पकड़िहवा बाजार से सटे नो मेंस लैंड तक जाने वाली पगडंडी रास्ते पर तस्करी कर ले जाए जा रहे साईकिल सहित दो बोरी यूरिया व कपड़ों की गांठ को पकड़ा। लिखा-पढ़ी करके कस्टम को सुपुर्द कर दिया है। इस मामले में तस्कर फरार हो गए।
विज्ञापन

खुनुवां पुलिस चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली कि शनिवार की सुबह पकड़िहवा गांव के सामने पिलर संख्या 553/2 व 554 के बीच बार्डर की ओर जाने वाले पगडंडी रास्ते कुछ लोग यूरिया खाद व कपड़ों की गांठ की तस्करी कर नेपाल ले जाने के फिराक में है। इस सूचना पर ड्राइव टीम ने उस रास्ते पर नाकाबंदी कर सामान सहित तस्करों के आने का इंतजार करने लगी। सुबह लगभग चार बजे कई लोग साइकिल पर खाद व कपड़ों की गांठ लादकर आते दिखाई दिये। टीम की घेराबंदी को देखकर तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर नेपाल सीमा की ओर भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed