{"_id":"66ccd785bfa5302532009099","slug":"truck-dcm-collision-driver-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-123042-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रक-डीसीएम में टक्कर, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रक-डीसीएम में टक्कर, चालक घायल
Tue, 27 Aug 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 27 Aug 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
बढ़नी। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी समय माता स्थान के पास रविवार रात लगभग 11 बजे बढ़नी की तरफ से जा रहा ट्रक तथा बलरामपुर की तरफ से आ रही डीसीएम की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ड्राइवर जफीर निवासी मतखेरवा थाना मिल जिला रामपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। डीसीएम के मालिक ने बताया इसमें बिस्कुट लदा हुआ था, जो उत्तराखंड से लाया जा रहा था और बढ़नी में किसी व्यापारी को पहुंचाना था। मौके पर मौजूद लोगों ने डीसीएम के ड्राइवर को पीएचसी बढ़नी पहुंचाया। जहां डॉ. प्रदीप कुमार ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में चाैकी बढ़नी के इंचार्ज सभाशंकर यादव ने बताया कि दोनों ट्रकों के मालिकों ने आपस में समझौता कर लिया था। अगर किसी की तरफ से कोई पत्र मिलता तो विधि कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन