{"_id":"68389db2c4ab8dada206c95a","slug":"tree-fell-on-electric-wire-supply-disrupted-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-138397-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बिजली के तार पर गिरा पेड़, आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बिजली के तार पर गिरा पेड़, आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
डुमरियागज क्षेत्र के ग्राम भालूकोनी में तेज हवा से बिजली के पोल पर टूट कर गिरा पेड। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। क्षेत्र के ग्राम भालूकोनी में महुआ का एक पेड़ तेज हवा से बृहस्पतिवार की शाम टूट कर विद्युत तार पर गिर गया, जिससे गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
गांव के मोहम्मद आरिफ ने बताया कि वन विभाग के उच्च अधिकारियों को कई बार पुराने पेड़ की कटान के लिए मौखिक शिकायत की गई, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। आज पेड़ गिरने से बड़ा हादसा होने से बच गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पेड़ गिरने की वजह से पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित है। गांव के जनार्दन पांडेय, संतराम, राजू, रोशन, सद्दाम, सोनू आदि ने जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की है। वनरक्षक महेश वर्मा ने बताया कि ग्राम भालूकोनी में वन विभाग का एक पेड़ तेज हवा से टूट कर बिजली के तार पर गिरने की सूचना मिली है। मौके पर वनकर्मियों को हटवाने के लिए भेज दिया गया है।