{"_id":"6877e16d157499723d06e490","slug":"traveling-to-delhi-by-bus-becomes-expensive-fare-increased-by-rs-100-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-141227-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बस से दिल्ली का सफर महंगा, किराया 100 रुपये बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बस से दिल्ली का सफर महंगा, किराया 100 रुपये बढ़ा
विज्ञापन
रोडवेज सिद्धार्थनगर पर मौजूद यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रोडवेज बस से दिल्ली जाने वाली यात्रा महंगी हो गई है। इस कारण यात्रियों ने ट्रेन के सफर का रुख कर लिया है। इसका कारण रामपुर में तीन दिन होने वाला रूट डायवर्जन है।
रूट डायवर्ट होने से रोडवेज ने किराया बढ़ा दिया है। यही कारण कि यात्री ट्रेन की तरफ मुड़ गए हैं। जबकि कई लोग सावन माह में यात्रा करने से भी बच रहे हैं।
डिपो से दिल्ली के लिए प्रतिदिन तीन रोडवेज बस का संचालन होता है। सावन माह में रामपुर से होकर जाने वाली बस तीन दिन रूट बदल कर जा रही है। इससे यात्रियों को 80 से 90 किमी अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। इस सफर से यात्रियों को जहां अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है। वहीं किराया भी लगभग 100 रुपया अधिक देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एक साथ दोहरी मार से बचने के लिए यात्री अब ट्रेन का रुख करना कर रहे हैं। इससे ट्रेन में भीड़ भी बढ़ रही है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार यात्रियों को टिकट नहीं मिलने पर उन्हें जनरल से यात्रा करनी पड़ रही है। े