फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Transport fair to be held on February 20 and 21

Siddharthnagar News: 20 व 21 फरवरी को आयोजित होगा परिवहन मेला

Sun, 15 Feb 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Transport fair to be held on February 20 and 21
व्यवसायिक वाहनों को वन टाइम टैक्स सेटलमेंट
विज्ञापन

800 व्यवसायिक वाहनों पर बकाया लगभग एक करोड़
महराजगंज। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के मद्देनजर 20 व 21 फरवरी को जनपद के परिवहन कार्यालय में परिवहन मेला लगाया जाएगा। मेले में व्यवसायिक वाहन स्वामियों को बकाया कर भुगतान के लिए वन टाइम टैक्स सेटलमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य परिवहन आयुक्त की तरफ से निर्देश मिलने के बाद तैयारी शुरू कर दी गई है।
संभागीय निरीक्षक परिवहन आरडी प्रसाद वर्मा ने बताया कि फरवरी 2025 तक 800 से अधिक वाहनों पर लगभग एक करोड़ का टैक्स बकाया था। इसमें से कुछ टैक्स जमा हुआ है। उत्तर प्रदेश मोटर यान कराधान अधिनियम, 1997 की धारा-4 की उपधारा में संशोधन किया गया है। इसके तहत भाड़े या पारिश्रमिक पर चलने वाले दोपहिया वाहन, तिपहिया मोटर कैब, 10 लाख रुपये तक और 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मोटर कैब (तिपहिया छोड़कर), मैक्सी कैब, निर्माण उपकरण व विशेष प्रयोजन वाहन, माल वाहन और राज्य परिवहन उपक्रम के सार्वजनिक सेवा वाहन छूट का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

वर्जन
भुगतान की जटिल प्रक्रिया से राहत, पारदर्शिता और कर प्रणाली को सरल करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। परिवहन मेले को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed