फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   train in nepal janakpur

सीता माता की जनकपुरी में दौड़ी भारत निर्मित ट्रेन

Fri, 18 Sep 2020 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
train in nepal janakpur
नेपाल के ध्वज के रंग में सजी ट्रेन। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
मां सीता की जनकपुरी में दौड़ेगी भारत निर्मित ट्रेन
विज्ञापन

नेपाल रेल ने भारत की कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन से खरीदीं दो ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। भगवान राम की ससुराल जनकपुर और जयनगर के बीच छह साल के लंबे इंतजार के बाद ट्रेन चलने वाली है। इस रूट पर चलने के लिए नेपाल के राष्ट्रध्वज के रंग वाली ट्रेन शुक्रवार को भारत की कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से औपचारिक रूप से नेपाल रेलवे को सौंपी गई। धनुषा मुख्य जिला अधिकारी प्रेम प्रसाद भट्टराई ने बताया कि ट्रेन बृहस्पतिवार को भारत के जयनगर से जनकपुर स्टेशन पहुंच गई थी। शुक्रवार साढ़े ग्यारह बजे प्रेम प्रसाद भट्टाराई की अगुवाई में ट्रेन नेपाल रेलवे के महानिदेशक बलराम मिश्र को हस्तांतरित की गई। महानिदेशक बलराम मिश्र के अनुसार नेपाल सरकार ने जनकपुर-जयनगर मार्ग पर चलने के लिए एक अरब रुपये में दो ट्रेन खरीदी गई हैं। जल्द ही इस ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। ट्रेन के संचालन के लिए रेल विभाग कर्मचारियों की भर्ती कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed