फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Tractor overturned, driver crushed to death

Siddharthnagar News: ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत

Thu, 08 Dec 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tractor overturned, driver crushed to death
ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत
विज्ञापन

- परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया
- लोटन कोतवाली क्षेत्र के सेमरहना चौराहे पर हुआ हादसा
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के सेमरहना चौराहे के पास बृहस्पतिवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के नाले में गिरने के कारण दबकर चालक की मौत हो गई। वह खेत की जुताई करने गया था और हादसा हो गया। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया।

क्षेत्र के सेमरहना गांव निवासी रामबृद्ध (30) के पास खुद का ट्रैक्टर है। बताया जा रहा है कि सुबह वह गांव पर खेत जोतने जा रहा था कि सड़क जर्जर होने के कारण पहिया फिसलने से ट्रैक्टर नाले में पलट गया। हादसे में रामबृक्ष उसके नीच दब गया। आस पास के लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे से उसे निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक शादीशुदा था। वह अपने पीछे दो बेटी व दो बेटों को छोड़ गया। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद लोटन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed