फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Tractor collides with pole, young man dies

Siddharthnagar News: ट्रैक्टर पोल से टकराया, युवक की मौत

Thu, 12 Dec 2024 12:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 12 Dec 2024 12:25 PM IST
विज्ञापन
Tractor collides with pole, young man dies
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के परसा-शाहआलम गांव के पास धेंसा-परसा शाहआलम मार्ग पर मंगलवार रात ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार युवक की पहिये के नीचे दबने से मौत हो गई। मृतक अभी कुछ दिन ही मुंबई से घर आया था। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी राम सजीवन यादव (32) पुत्र नरेंद्र मंगलवार को ट्रैक्टर से गांव के रहने वाले साथी के साथ निकला था। बताया जा रहा है कि देर रात वह वापस आ रहा था।
विज्ञापन

अभी सदर थाना क्षेत्र के धेंसा-परसा शाहआलम मार्ग पर स्थित एक होटल के पास पहुंचा था कि ट्रैक्टर पर झटका लगने से वह नीचे गिर गया और पहिये के नीचे आ गया। गंभीर हाल में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत होने की पुष्टि होते ही शव को घर लेकर चले आए। मृतक कुछ दिन पहले ही मुंबई से गांव आया था। मृतक के एक बेटी और बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed