{"_id":"5dfa62318ebc3e87d4688438","slug":"to-meet-khesarilal-bawal-2-arrested-siddharthnagar-news-gkp3338074111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिने स्टार को मिलने को लेकर बवाल, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिने स्टार को मिलने को लेकर बवाल, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुरी स्टार खेसारी से मिलने को लेकर बवाल, दो गिरफ्तार
सदर थाना क्षेत्र के दतरंगवा गांव के पास होटल में देर रात की तोड़फोड़
देर रात पुलिस ने दोनों को होटल से पकड़ा, केस दर्ज कर भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के एक दतरंगवा स्थित एक होटल में ठहरे भोजपुरी सिने स्टार खेसरी लाल यादव से मिलने को लेकर मंगलवार की रात होटल में दो लोगों ने तोड़फोड़ की। पुलिस के पहुंचने के बाद आरोपियों ने बहस की। रात में ही पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। सुबह शांतिभंग करने की आशंका में जेल भेज दिया है।
एसओ सदर डीसी चौधरी ने बताया नगर के सटे दतरंगवा गांव में एक होटल में भोजपुरी सिनेमा के स्टार खेसारी लाल यादव रुके हुए हैं। देर रात दो लोग मिलने के लिए पहुंचे थे और मिलने को लेकर विवाद और तोड़फोड़ करने लगे। फोन पर बवाल करने की सूचना मिलने के बाद रात में ही पुलिस टीम होटल पहुंच गई। पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो बहस करने लगे। शांति व्यवस्था बिगड़ने न पाए इसलिए दोनों को पकड़कर पुलिस रात में ही थाने ले आई। सुबह सुसंगत धाराओं में आरोपी विशाल सिंह, अतुल सिंह निवासी कटास थाना गौड़ जनपद बस्ती का शांतिभंग की आशंका में चालान कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई द्वारिका प्रसाद चौधरी व आरक्षी दीपक अग्निहोत्री शामिल रहे।