{"_id":"640a2d54d9494ade340dadc4","slug":"three-youths-who-went-to-bathe-in-banganga-river-drowned-siddharthnagar-news-c-7-1-79321-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बानगंगा नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बानगंगा नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे
Fri, 10 Mar 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
बानगंगा नदी में डूबे युवकों की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली खेलने के बाद गए थे नहाने, 24 घंटे बाद मिला शव
सिद्धार्थनगर/तुलसियापुर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बानगंगा नदी में बुधवार दोपहर होली खेलने के बाद नहाने गए तीन युवक डूब गए। 24 घंटे बाद दूसरे दिन बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ टीम की मदद से उनका शव निकाला गया। परिजनों के आग्रह के बाद एसडीएम की मौजूदगी में शव का पंचनामा करके उन्हें सौंप दिया गया। एक साथ तीन युवकों की मौत से गांव में मातम पसर गया है।
चिल्हिया थाना क्षेत्र के के बड़गो गांव निवासी अजीत सिंह (22) पुत्र अरुण सिंह, विक्की सिंह (20) पुत्र राधेश्याम सिंह और सैनुआ कोतवाली लोटन हाल मुकाम भीमापार निवासी उज्जवल त्रिपाठी (19) पुत्र देवेश मणि त्रिपाठी, बुधवार को होली खेलने के बाद घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि तीनों नहाने के लिए शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में बानगंगा नदी में चले गए। वहां छह युवक और थे।
तीनों बानगंगा नदी में नहाने लगे। इसी बीच गहरे पानी में जाकर तीनों डूब गए। जब कुछ समय बाद तक तीनों बाहर नहीं आए तो वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ पंकज पांडेय, पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू करवाई गई। एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई। देर रात तक ढूंढते रहे, लेकिन पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह फिर तलाश शुरू की गई। दोपहर तकरीबन ढ़ाई बजे 24 घंटे बाद तीनों का शव खोज निकाला गया।