{"_id":"6af08f8a5592c50e5d0f4f59","slug":"siddharthnagar-news-crowds-thronged-the-markets-lakshmi-and-ganesha-were-worshipped-in-homes-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-167866-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाजार में उमड़ी भीड़, घरों में पूजे गए लक्ष्मी-गणेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाजार में उमड़ी भीड़, घरों में पूजे गए लक्ष्मी-गणेश
Sun, 08 Nov 2026 08:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 08 Nov 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दिवाली पर रविवार को जिलेभर के बाजारों में खूब रौनक रही। सुबह से ही मिठाई, पूजन सामग्री और पटाखों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। शाम को घरों और प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद दीपों और आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा।
नौगढ़ मुख्यालय में रेलवे स्टेशन के पास स्थित दुकानों और प्रमुख बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई थी। मिठाई की दुकानों पर लोग अपनी पसंद की मिठाइयां खरीदते नजर आए। वहीं, पूजन सामग्री, फल, खील-बताशे, मिट्टी के दीप और सजावटी सामान की दुकानों पर भी भीड़ रही। परिवार के साथ खरीदारी करने पहुंचे लोगों को कई दुकानों पर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। दोपहर बाद बाजारों में भीड़ और बढ़ गई।
बांसी, डुमरियागंज, इटवा और शोहरतगढ़ कस्बों में भी दिवाली की खरीदारी को लेकर बाजार गुलजार रहे। मिठाई और मिष्ठान की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों का आना-जाना लगा रहा। लोग घरों में पूजन के लिए मिठाई के डिब्बे और प्रसाद खरीदते नजर आए। पटाखों की दुकानों पर बच्चों और युवाओं की विशेष रुचि रही। परिवार के बड़े सदस्य भी बच्चों की पसंद के अनुसार आतिशबाजी खरीदते दिखे। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए कस्बों के बाजारों में पहुंचे।
विज्ञापन
दीपों से जगमग हुए घर और प्रतिष्ठान : शाम होते ही बाजारों में भीड़ कम होने लगी और लोग पूजन की तैयारियों में जुट गए। शुभ मुहूर्त में घरों और प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना के साथ दीप जलाए। घरों के दरवाजों पर रंगोली सजाई गई और दीपों की कतारों से घर-आंगन रोशन हो उठे। व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठानों में पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। अंधेरा गहराते ही आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। बच्चों ने फुलझड़ियां जलाकर दिवाली की खुशियां मनाईं। े