फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Those who disturb peace will go to jail: DM

शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले जाएंगे जेल : डीएम

Mon, 07 Oct 2024 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Those who disturb peace will go to jail: DM
- बढ़नी में दुकान बंदी को लेकर डीएम, एसपी ने की व्यापारियों के साथ बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। पिछले दिनों बढ़नी में एक दुरचारी के खिलाफ फांसी देने व उसके घर बुलडोजर चलाने आदि मांगों को लेकर एक समुदाय दुकानें बंद कराने लगे। इसको लेकर दोनों समुदाय में झड़प हो गई और माहौल खराब हो गया था। तहसील क्षेत्र में दुर्गा पूजा व दशहरा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को तहसील सभागार में डीएम डॉ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक हुई। डीएम ने बढ़नी नगर के लोगों पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब दुराचारी गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया, तो फांसी लगाने व बुलडोजर चलाने की बात कहां से आ गई। फांसी देना व बुलडोजर चलाना कोर्ट का कार्य है। पुलिस का कार्य केस दर्ज कर अपराधी को सजा दिलाने की पैरवी करना है।
बढ़नी के लोगों ने जानबूझकर माहौल बिगाड़ने का कार्य किया है। शांति-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। बढ़नी में जिन लोगों ने माहौल बिगाड़ा है, उन पर हर हाल में केस दर्ज होगा। डीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा व दशहरा को आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराएं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कहा कि पर्व को आपसी सौहार्द से मनाने का आनंद ही कुछ और होता है। आप सभी लोग पुलिस के मददगार बनें। हर पंडाल कमेटी के सदस्य पंडाल के पास आठ दस बोरी बालू भरकर जरूर रखें। मंडप कमेटी के सदस्य पूरी तरह से चौकस रहते हुए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी नजर रखें, कोई भी अंजान व सामाजिक तत्व के दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे माहौल खराब हो जाए। तेज आवाज में साउंड न बजाएं और न ही किसी दूसरे समुदाय को ठेस पहुंचाने वाला गीत बजाएं। पुलिस का पहरा सख्त कर दिया गया है। अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
डीएम से बोले

बैठक में अभय प्रताप सिंह ने डीएम को अवगत कराते हुए कहा कि शोहरतगढ़ में दुर्गा पूजा संचालन समिति के दो दावेदार बनने से लोग असमंजस में हैं। डीएम ने कहा कि दोनों लोगों को दुर्गा पूजा संचालन समिति की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाता है, और श्रीराम जानकी मंदिर कमेटी के किसी सदस्य को यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मंदिर कमेटी की सदस्य किसी को दुर्गा पूजा सीमित अध्यक्ष चुन सकती है। इस बात को लेकर शोहरतगढ़ दोनों दावेदार सहमति जताई। अब मंदिर समिति पुनः दुर्गा सीमित संचालन अध्यक्ष चुनेगी। इस दौरान एसडीएम उमाशंकर, एसडीएम चंद्र भान सिंह, अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष बढ़नी सुनील कुमार अग्रहरि, अभय प्रताप सिंह, सतीश मित्तल, पूर्व चेयरमैन निसार बागी, राजकुमार मोदनवाल, अनुप कसौधन, सौरभ गुप्ता, मनोज कुमार, पंकज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed