{"_id":"58fb8b414f1c1bd7798b4ef6","slug":"thieves-discovered-three-houses-on-one-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने एक ही रात तीन घरों को खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने एक ही रात तीन घरों को खंगाला
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 22 Apr 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
गांव गढ़ी थानी के तीन घरों में लाखों की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने लाखों के सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर घर वालों ने पुलिस को तहरीर दी। क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी सई मोहम्मद के परिवार के सदस्य शुक्रवार की रात बाहर सोए हुए थे। मौका पाकर देर रात चोर घर में घुस गए और में बक्सा व सूटकेस में रखे नकदी, आभूषण सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिए। इसी तरह जुम्मन के घर का ताला तोड़कर चोर घर में रखे नकदी, आभूषण सहित अन्य सामान उठा ले गए। वहीं पड़ोस के ही महीबुल्लाह के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया।
इनके घर के दरवाजे का ताला तोड़कर नकदी सहित अन्य सामान लेकर चंपत हो गए। घटना की जानकारी लोगों को उस वक्त हुई जब महिलाओं ने सुबह घर में साफ-सफाई शुरू की। घर में बिखरे सामान व टूटे सूटकेस को देख महिलाओं ने शोर मचाया। सई मुहम्मद के अनुसार उनके घर से नकदी, जेवरात समेत एक लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई है। इसी तरह अन्य लोगों के घरों से भी चोरी हुई। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलानंद उपाध्याय ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।