{"_id":"6a32e29b28ee8e62980c368b","slug":"thief-enters-veranda-and-snatches-mobile-phone-and-mangalsutra-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159906-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बरामदें में घुसकर मोबाइल व मंगलसूत्र छीन ले गया चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बरामदें में घुसकर मोबाइल व मंगलसूत्र छीन ले गया चोर
Wed, 17 Jun 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के सियांव नानकार गांव में मंगलवार रात एक चोर ने घर के बाहर सो रहे लोगों को निशाना बनाते हुए मोबाइल और मंगलसूत्र चोरी कर लिया। महिला ने जब चोर को पकड़ना चाहा तो वह हाथ छुड़ाकर भाग गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
गांव निवासी वीरेंद्र पाल चौधरी ने बताया कि देर रात एक चोर घर के पीछे स्थित खिड़की के रास्ते घर में घुस आया। कमरे में ताला लगा होने के कारण वह बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान चोर उनका मोबाइल फोन उठा ले गया। इसके बाद चोर पड़ोसी लक्ष्मी चौधरी के घर पहुंचा। चैनल गेट पर ताला लगा होने के कारण वह अंदर नहीं जा सका, लेकिन बाहर सो रही लक्ष्मी चौधरी की पत्नी यशोधरा के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। मंगलसूत्र छीनते समय महिला की नींद खुल गई और उसने चोर का हाथ पकड़ लिया। हालांकि, चोर हाथ छुड़ाकर भागने में कामयाब रहा।
महिला के शोर मचाने पर उनके पति लक्ष्मी चौधरी और पुत्र अमित चौधरी जाग गए। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने काफी देर तक चोर की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।