फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   There should be no negligence in cybercrime and investigation: SP

साइबर क्राइम और विवेचना में न हो लापरवाही : एसपी

Wed, 11 Jan 2023 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
There should be no negligence in cybercrime and investigation: SP
साइबर क्राइम और विवेचना में न हो लापरवाही : एसपी
विज्ञापन

एसपी ने डुमरियागंज थाने में की अर्दली रूम एवं अपराध की समीक्षा
डुमरियागंज। अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए पुलिस जनता से सामंजस्य बनाए तथा रात्रि गश्त पूरी मुस्तैदी से की जाए। साइबर क्राइम सहित सभी विवेचना के मामलों में लापरवाही न बरती जाए। ये बातें एसपी अमित कुमार आनंद ने मंगलवार की रात डुमरियागंज थाने में अर्दली रूम एवं अपराध समीक्षा बैठक में सर्किल के थानेदारों और पुलिस कर्मियों से कहीं।
उन्होंने पांच साल के दौरान संपत्ति अपराध में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई तथा गुमशुदा व लापता और बरामदगी के साथ ही पॉक्सो एक्ट अधिनियम की लंबित विवेचना की समीक्षा की। पुलिस पोर्टल पर लंबित मामलों के निस्तारण सहित क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने का सभी थानेदारों को निर्देश दिया। पुलिस कप्तान ने वांछित आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई तथा इनामी अपराधियों व ऑपरेशन क्लीन के तहत माल बरामदगी के निस्तारण और कंडम वाहनों की नीलामी प्रक्रिया की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

एसपी ने थानेदारों को चेतावनी दी कि अपराधों की रोकथाम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जाए और पुलिस पब्लिक के बीच सामंजस्य स्थापित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह, डुमरियागंज थानाध्यक्ष देवनंदन उपाध्याय, भवानीगंज थानाध्यक्ष गौरव सिंह, पथरा बाजार एसओ राजेश कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed