फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The worse the condition of minorities oppressed society

अल्पसंख्यकों की दशा दलित समाज से बदतर

Thu, 02 Jun 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 02 Jun 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
The worse the condition of minorities oppressed society
बांसी में पीस पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मो. अयूब ने अल्पसंख्यक वर्ग की दशा देश में दलितों से भी बदतर बताई है। इसके लिए उन्होंने राजनीतिक दलों की उपेक्षाओं को जिम्मेदार बताया है। गुरुवार को कस्बे के पटेलनगर में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. अयूब ने कहा कि राजनीतिक दलों के धोखे के कारण अल्पसंख्यक वर्ग मुख्य धारा से दूर चला गया। पिछड़े हुए हैैं। इस वर्ग की बेहतरी के लिए एकजुट होना होगा।
विज्ञापन

सम्मेलन में डॉ. अयूब ने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा को मुस्लिम वर्ग ने वोट दिया, मगर सरकार बनने के बाद इन दलों ने पलट कर भी मुस्लिम वर्ग की तरफ नहीं देखा। उपेक्षा के चलते मुुस्लिम समाज सामाजिक, आर्थिक व शैक्षिक रूप से पिछड़ता चला गया।
विज्ञापन

अगर अपना अस्तित्व, सम्मान, स्वाभिमान बचाना चाहते हैं और अपने समाज को विकास की पटरी पर लाना चाहते हैं तो एकजुट हो जाएं। पीस पार्टी में ही हर वर्ग का हित सुरक्षित है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मन्नान खां ने कहा कि भूल को सुधारने का समय आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले विधानसभा चुनाव में सोच समझ कर अपने भविष्य का फैसला करें। राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता इं. प्रदीप निषाद ने कहा कि किसी भी सरकार ने हमारे समाज के साथ न्याय नहीं किया। अति पिछड़ा समाज का हित पीस पार्टी के साथ है।

हमें यह समझना होगा। सम्मेलन को किशोर यादव, शाबिर अली, संजय निषाद ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जहीर अहमद व संचालन राष्ट्रीय महासचिव अफरोज बादल ने किया। सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मो. मुस्तकीम, मो. शरीफ, जमील अहमद, मो. सफात चौधरी, डॉ. रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed