{"_id":"a6b22f504cbbfd3be63d16f1874d2bf1","slug":"the-women-sell-raw-alcohol-bhidin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब बेचने को लेकर महिलाएं भिड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची शराब बेचने को लेकर महिलाएं भिड़ीं
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 31 Jan 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के योगमाया बंधे के पास रविवार को कच्ची शराब की बिक्री को लेकर महिलाओं में जमकर मारपीट हुई।
इसमें आधा दर्जन से अधिक को चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर विवाद शांत कराते हुए आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
योगमाया मंदिर के डीह पर बंधे के पास कच्ची दारू की बिक्री का कारोबार लंबे समय से चल रहा है। आसपास की महिलाएं ही इस कार्य में लगी हुई हैं।
रविवार सुबह शराब की बिक्री को लेकर ही उनमें विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला इस कदर तूल पकड़ा कि नौबत मारपीट तक आ गई। महिलाओं ने सरेआम एक-दूसरे को जमकर पीटा।
सूचना मिलने पर जोगिया पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। जोगिया पीएचसी पर घायलों का उपचार कराने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
घायलों में सुनीता, अनीता, जीता, कविता, संगीता, विद्यावती, संगीता देवी, विमला शामिल हैं। कोतवाली निरीक्षक डॉ. उपेन्द्र राय ने बताया कि मामला कच्ची शराब बेचने का है। पुलिस ने मारपीट के आरोप में सबको गिरफ्तार किया है। सभी महिलाओं को एसडीएम के समक्ष पेश किया जाएगा।