फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The water of Rapti river had turned red with the blood of martyrs.

Siddharthnagar News: तैयारियां पूरी, धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

Fri, 26 Jan 2024 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 26 Jan 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
The water of Rapti river had turned red with the blood of martyrs.
सिद्धार्थनगर। गणतंत्र दिवस पर स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों सहित सेक्टरों और सोसाइटियों में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए भाषण, लेखन, नुक्कड़ नाटक और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं, विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार सुबह 8.30 बजे कलक्ट्रेट और पुलिस लाइन में सुबह साढ़े नौ बजे ध्वजारोहण होगा। इसके बाद पुलिस लाइन में परेड की सलामी होगी। सुबह 10 बजे शैक्षणिक संस्थानों में ध्वजारोहण होगा। बृहस्पतिवार शाम तक ध्वजारोहण के लिए जनपद में सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में तैयारी पूरी कर ली गई।पुलिस लाइंस मुख्य समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राष्ट्रीयता और कला कौशल का संगम देखने को मिलेगा। यहां स्वतंत्रता सेनानी परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। शहर से गांव तक जिले में गणतंत्र दिवस की धूम रहेगी। गांवों में बच्चों की प्रभात फेरी से राष्ट्रीयता का भाव जागृत होगा।
विज्ञापन

युवाओं की टोली तिरंगा रंगोली सजाएंगे और डीजे की धुन पर नृत्य करेंगे। 26 जनवरी को सुबह से शाम तक राष्ट्रीयता पर आधारित कार्यक्रम होंगे। इसमें स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी। जनपद एवं सत्र न्यायालय, जिलाधिकारी कार्यालय सहित अन्य सरकारी भवनों में ध्वजारोहण होगा। शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित परेड में आठ टोलियों में 200 से अधिक जवान हिस्सा लेंगे। परेड में एसओजी टीम, दंगा नियंत्रण, एंटी रोमियो स्क्वाड, वायरलेस, डायल-112, फायर बिग्रेड, फारेंसिक टीम, कंट्रोल रूम और यातायात पुलिस का दस्ता एक-एक करके आगे बढ़ेगा। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु, माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज आदि शिक्षण संस्थानों में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed