फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The water level of the rivers increased, the villagers were scared

नदियों का जलस्तर बढ़ा, ग्रामीण सहमे

Fri, 16 Sep 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The water level of the rivers increased, the villagers were scared
डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम बगाहवा पश्चिम दिशा में कटान करती राप्ती नदी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
नदियों का जलस्तर बढ़ा, ग्रामीण सहमे
विज्ञापन

बूढ़ी राप्ती नदी का जलस्तर 81.400 मीटर पहुंचा
सिद्धार्थनगर। लगातार बारिश से जिले की नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी होने लगी है। इससे नदी किनारे बसे गांव के लोग बाढ़ की आशंका से सहम गए हैं।
बुधवार रात से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को पूरे दिन होती रही। लगातार 18 घंटे की बारिश से बूढ़ी राप्ती के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। बुधवार शाम तक बूढ़ी राप्ती नदी का जलस्तर 81.300 मीटर था। बृहस्पतिवार को बढ़कर 81.400 मीटर पर पहुंच गया है। राप्ती नदी के जलस्तर में वर्तमान में स्थिरता है, लेकिन कूड़ा, बानगंगा, घोघी व तेलार के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन

बूढ़ी राप्ती नदी किनारे बसे गांव तिवारी डीह निवासी राधेश्याम का कहना है कि जैसे ही नदी का जलस्तर बढ़ता है वैसे ही गांव में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आरके सिंह का कहना है कि नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। संवेदनशील स्थिति से निपटने के लिए विभागीय की पूरी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
बगाहवा गांव में कटान से किसान चिंतित
ुमरियागंज। दो दिन की बारिश से तहसील क्षेत्र में राप्ती नदी ग्राम बगाहवा के पश्चिम दिशा में तेजी से कटान कर रही है।
गांव के हरिश्याम, काजी असगर, सफीक, छेदी, गया प्रसाद, मुस्तफा, यूनुस खान, जाहिद खान, आदि किसानों की 12 बीघा से अधिक धान की फसल नदी की कटान में विलीन हो चुकी है। प्रधान के प्रतिनिधि अजहरुद्दीन ने नदी की कटान पर रोकथाम की मांग की है। एसडीएम अभिषेक पाठक ने बताया कि कटान स्थल का निरीक्षण कर उसकी रोकथाम के लिए सिंचाई विभाग को निर्देश दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed