फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The team arrived to investigate the case of assault on the teacher

शिक्षक से मारपीट मामले की जांच करने पहुंची टीम

Wed, 29 Sep 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
The team arrived to investigate the case of assault on the teacher
शिक्षक से मारपीट मामले की जांच करने पहुंची टीम
विज्ञापन

इटवा। खुनियाव ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अगर्दी डीह में तीन अगस्त को महिला शिक्षामित्र की ओर से प्रधानाध्यापक के साथ की गई मारपीट के मामले की जांच करने बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग की टीम पहुंची। टीम ने प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की और उनकी बातों को नोट किया।
खंड शिक्षा अधिकारी अनिल मिश्रा, धीरेंद्र त्रिपाठी एवं विजय आनंद की टीम ने तीन लोगों के समक्ष विद्यालय के समीप रहने वाले ग्रामीणों से बयान लिया। विद्यालय में तैनात एक अन्य शिक्षामित्र और ग्रामीणों ने टीम के अधिकारियों को हकीकत बताया है। उन्होंने यह भी बताया कि मारपीट के दौरान वीडियो किसने बनाया था।
विज्ञापन

इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह के निर्देश पर गठित कमेटी ने प्रधानाध्यापक मनोज कुमार एवं सहायक अध्यापक तेजपाल को निलंबित कर दिया था, जबकि महिला शिक्षा मित्र को बर्खास्त करने का नोटिस दिया था। इसी मामले में टीम ने रसोइयों से भी बात की है, जिसमें महत्वपूर्ण बातें सामने आईं। बयान के दौरान कुछ ग्रामीणों में काफी नाराजगी भी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed