फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The tableau of Mother India was taken out, hoisted the tricolor

भारत मां की झांकी निकाली, लहराया तिरंगा

Thu, 18 Nov 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
The tableau of Mother India was taken out, hoisted the tricolor
बांसी में आयोजित अमृत महोत्सव में निकाली गई झांकी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
भारत मां की झांकी निकाली, लहराया तिरंगा
विज्ञापन

बांसी। अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन बृहस्पतिवार को तिलक इंटर कॉलेज में किया गया, जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक सुभाष ने किया। इस अवसर पर भारत माता की झांकी के साथ तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक ने देश के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के उद्योग उच्च कोटि के थे। भारत एक परिवार की तरह रहा है। हमारे पूर्वजों ने वसुधैव कुटुंबकम की संकल्पना दी तथा मातृ देवों भव, पितृ देवों भव, आचार्य देवों भव, अतिथि देवों भव हमारे संस्कार हैं। अंग्रेजों ने हमारे उद्योग, कृषि आदि पर टैक्स लगाकर लोगाें को आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी शिक्षा पद्धति भी गुरुकुल के माध्यम से उच्च कोट की थी। अंग्रेजों ने हमारी शिक्षा व्यवस्था बर्बाद कर दिया। हमारे यहां नारी का सम्मान होता है। रानी लक्ष्मीबाई के संघर्ष के बल पर देश आजाद हुआ। इसके बाद भारत माता की झांकी के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें स्वयं सेवक व विद्यालय के बच्चे शामिल हुए।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार व संचालन जिला कार्यवाह मोहित ने किया। अमृत महोत्सव में जिला समिति के संयोजक सभाजीत, विभाग संघ चालक रामचंद्र, विभाग कार्यवाह शिव मूर्ति, सुरेंद्र प्रसाद, अजीत, संयोजक गोपालजी मोदनवाल, कालिका प्रसाद त्रिपाठी, अनुपमा सिंह, हरेंद्र बहादुर सिंह, हरेंद्र बहादुर सिंह, लोकपति सिंह, मनोज कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed