फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The support of the relationship is giving the courage to live.

Siddharthnagar News: रिश्ते का सहारा दे रहा जीने का हाैसला

Sat, 03 Oct 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 03 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
The support of the relationship is giving the courage to live.
तुलसियापुर। सूरी, उम्र 90 वर्ष। आंखों की रोशनी नहीं है। पति भी दुनिया छोड़ चुके हैं और अपनी कोई संतान भी नहीं। जिंदगी के इस पड़ाव पर खून का रिश्ता उनकी जिंदगी के लिए अब ताकत बना हुआ है। विधवा बहन के साथ बाढ़ के पानी के बीच सूरी हिम्मत से जिंदगी गुजार रही हैं। बालानगर टोले में रहने वाली 90 वर्षीय नेत्रहीन विधवा महिला सूरी करीब 15 वर्ष पहले पथरदेईया गांव से अपना घर छोड़कर बालानगर रहने आई थीं।
विज्ञापन

25 साल पहले पति की मृत्यु के बाद उनका कोई सहारा नहीं था। ऐसे में वह अपनी विधवा और संतान विहीन बहन श्यामकली (82) के पास आ गईं। तभी से दोनों बहनें एक-दूसरे का सहारा बनी हुई हैं।
विज्ञापन

इन दिनों बालानगर टोला बाढ़ की चपेट में है। आवागमन की परेशानी के बीच ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसे समय में 90 वर्ष की यह बुजुर्ग महिला भी बाढ़ प्रभावित इलाके में अपनी बहन के साथ रह रही हैं। आंखों से दिखाई न देने के बावजूद उन्हें बाढ़ का खौफ नहीं है। उम्र के इस पड़ाव पर न तो उनके पास संतान का सहारा है और न ही जीवन की राह आसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद वह परिस्थितियों के सामने टूटने के बजाय अपनी बहन के साथ डटी हुई हैं। दोनों बहनों का एक-दूसरे के प्रति स्नेह और भरोसा ही उनके जीवन का सबसे बड़ा सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed