फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The story of Shri Krishna's birth anniversary was narrated in the Srimad Bhagwat Katha.

Siddharthnagar News: श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया

Thu, 12 Feb 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 12 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
The story of Shri Krishna's birth anniversary was narrated in the Srimad Bhagwat Katha.
पकड़ी बाजार। क्षेत्र के सेहुड़ा गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन मंगलवार की रात कथावाचक पंडित चंद्रशेखर पांडेय ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का मार्मिक प्रसंग सुनाया। कथा सुनकर पंडाल में बैठे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
विज्ञापन

कथावाचक ने बताया कि मथुरा के अत्याचारी राजा कंस ने अपनी बहन देवकी का विवाह वासुदेव के साथ किया। विवाह के बाद जब कंस स्वयं देवकी को ससुराल छोड़ने जा रहा था, तभी आकाशवाणी हुई कि हे कंस, जिस बहन को तू ससुराल पहुंचाने जा रहा है, उसी के आठवें पुत्र के हाथों तेरा वध होगा। यह सुनते ही कंस ने देवकी और वासुदेव को बंदी बनाकर कारागार में डाल दिया और उनके सातों पुत्रों की हत्या कर दी।
विज्ञापन

आगे बताया कि कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, बुधवार की मध्यरात्रि और रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के गर्भ से जन्म लिया। भगवान के जन्म लेते ही चमत्कार हुआ। जेल के पहरेदार गहरी नींद में सो गए, कारागार के द्वार अपने आप खुल गए और वासुदेव-देवकी के हाथों की हथकड़ियां और पैरों की बेड़ियां खुल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वासुदेव जी नवजात शिशु को सूप में रखकर यमुना पार कर गोकुल पहुंचे और नंद बाबा के घर बालक को यशोदा की नवजात कन्या से बदलकर वापस कारागार लौट आए। मथुरा पहुंचते ही पहरेदार जाग गए और इसकी सूचना कंस को दी। कंस ने उस कन्या को मारने का प्रयास किया, लेकिन वह उसके हाथ से छूटकर आकाश में प्रकट हुई और आकाशवाणी की कि तेरा संहार करने वाला जन्म ले चुका है। आयोजकों ने बताया कि कथा प्रतिदिन सायं निर्धारित समय पर आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed