{"_id":"6aa991335999b3d0f20b7b94","slug":"siddharthnagar-news-in-laws-side-accused-of-attack-three-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164675-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ससुराल पक्ष पर हमले का आरोप, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ससुराल पक्ष पर हमले का आरोप, तीन घायल
Wed, 16 Sep 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
खुनुवां। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के रमवापुर तिवारी गांव के चौराहे पर मंगलवार को पारिवारिक विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने परिवार पर हमला कर दिया। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गंभीर रूप से घायल शंकर को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रमवापुर तिवारी निवासी ब्रह्मानंद ने बताया कि उनके बड़े बेटे विष्णु की शादी छतवां गांव निवासी सुशीला से हुई थी। सोमवार को किसी बात को लेकर सुशीला का सास चंद्रावती से विवाद हो गया था। इसके बाद वह नाराज होकर मायके चली गई।
मंगलवार को घर में ऋषि पंचमी की पूजा चल रही थी। इसी दौरान करीब तीन बजे विष्णु के ससुराल पक्ष का एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से चौराहे पर पहुंचा। कुछ देर बाद दो-तीन मोटरसाइकिल और दो कारों से नोहर, सुनील, राजकुमार, बृजेश निवासी छतवां समेत अन्य लोग पहुंचे और परिवार के सदस्यों से मारपीट करने लगे। मौके पर खड़ी आरोपियों की एक कार में लोगों ने तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी शेषमणि पांडेय ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।