फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The scope of trauma center will increase, critical care unit will be built.

Siddharthnagar News: ट्रामा सेंटर का बढ़ेगा दायरा, बनेगा क्रिटिकल केयर यूनिट

Wed, 07 Feb 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 07 Feb 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
The scope of trauma center will increase, critical care unit will be built.
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं के बेहतर होने की उम्मीद बढ़ गई है। क्योंकि सरकार ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर उच्चीकृत करने के लिए 300 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया है। इससे जहां ट्रामा सेंटर का दायरा बढ़ाया जाएगा। वहीं, 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने की योजना मूलरूप ले सकेगी। साथ ही नर्सिंग कॉलेज बनने और उसके जमीन पर उतरने की उम्मीद पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्तावित किए गए बजट से स्वास्थ्य का ढांचा मजबूत होने की बात स्वास्थ्य महकमा कर रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास सहित मूलभूत सुविधाओं में सबसे निचली श्रेणी में शामिल जनपद सिद्धार्थनगर को देश के अति पिछड़े जनपद की श्रेणी में केंद्र सरकार की ओर से शामिल किया गया। अग्रणी जनपद की श्रेणी में लाने के लिए मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया गया। चिकित्सा की सुविधा बेहतर हो, इसके लिए 226 करोड़ की लागत से माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल को उसी में तब्दील कर दिया गया। ओपीडी और एमबीबीएस की पढ़ाई बेहतर हुई, लेकिन अन्य सुविधाओं का अभाव है। जैसे ट्रामा सेंटर, आईसीयू की व्यवस्था नहीं है। इस वजह से गंभीर मरीजों को गोरखपुर, लखनऊ और अन्य निजी अस्पतालों में इलाज के लिए जाना पड़ता है। बजट के अभाव के कई सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से पेश किए गए बजट में मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर को उच्चीकृत करने के लिए 300 करोड़ और अन्य सुविधाओं के लिए बड़ा बजट प्रस्तावित किया गया है। इससे उम्मीद है कि चार बेड के जो शुरू भी नहीं हो पाया है, उस ट्रामा सेंटर का दायरा 30 से 50 बेड तक की सुविधा हो जाएगी। इसके साथ ही अन्य सुविधाएं बेहतर होंगी।

क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने का रास्ता होगा साफ


माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में 50 बेड क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने की योजना थी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा गया था। लेकिन बजट न होने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही थी। प्रदेश सरकार के बजट में मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं बढ़ाने के लिए बजट प्रस्तावित है। इससे उम्मीद है कि क्रिटिकल केयर यूनिट बनने का रास्ता साफ हो जाएगा। इसके बनने से गंभीर रोगियों जैसे, हादसे के शिकार, हार्ट सहित अन्य बीमारी के ग्रसित गंभीर रोगियों को लाभ मिलेगा।

ट्रामा सेंटर होगा बेहतर

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज का 226 करोड़ रुपये से 300 बेड के अस्पताल और प्रशासनिक भवन का निर्माण हुआ है। प्रशासनिक भवन शुरू हो गया। मेडिकल छात्राओं की पढ़ाई भी शुरू हो गई है। लेकिन 300 बेड का अस्पताल अभी शुरू नहीं हो पाया है। क्योंकि फर्नीचर सहित कई काम बाकी है। वहीं, सीएसआर प्रोजेक्ट से पानी के टंकी के पास 3.99 करोड़ की लागत से बने चार बेड के ट्रामा सेंटर पर जांच में आई केंद्रीय स्वास्थ्य टीम ने सवाल उठाया था। टीम ने कहा कि चार बेड का कैसा ट्रामा सेंटर और यहां तक आने का मार्ग भी नहीं है। ट्रामा सेंटर के उच्चीकृत करने का सरकार ने बजट प्रस्तावित किया है। इससे 30- 50 बेड का ट्रामा सेंटर होने की उम्मीद है। ऐसा स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार बता रहे हैं।

नर्सिंग कॉलेज का रास्ता होगा साफ

नर्सिंग की पढ़ाई के लिए बच्चों को लखनऊ, गोरखपुर सहित अन्य शहरों में जाना पड़ता था। वहीं, निजी कॉलेज में अधिक फीस देकर पढ़ाई करना पड़ता था। शासन ने जिले में नर्सिंग कॉलेज बनाए जाने की स्वीकृति प्रदान की थी। नगर से सटे पुरानी नौगढ़ स्थिति फायर ऑफिस के पास नर्सिंग कॉलेज बनाने के लिए जमीन की नाप की जा चुकी है। प्रदेश सरकार के बजट में राजकीय नर्सिंग कॉलेज बनाने के लिए बजट प्रस्तावित किया है। स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि इसी वर्ष नर्सिंग कॉलेज बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।


सरकार की ओर से प्रस्तावित किए गए बजट से स्वास्थ्य का ढांचा मजबूत होगा। 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट, नर्सिंग कॉलेज बनने की उम्मीद है। साथ ही ट्रामा सेंटर के उच्चीकृत के लिए बजट प्रस्तावित है। इससे सुविधा और बेहतर होगी।

-डॉ. एके झा,
प्राचार्य माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed