फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The road is stuck in a tug-of-war between two departments... it has been in need of repair for 25 years.

Siddharthnagar News: दो विभागों की खींचतान में फंसी सड़क... 25 साल से मरम्मत की दरकार

Sat, 18 Apr 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 18 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
The road is stuck in a tug-of-war between two departments... it has been in need of repair for 25 years.
बढ़नी ब्लाॅक के उतरौला से झिंगहा होते हुए हाईवे तक जाने वाली सड़क बदहाल, गन्ना विभाग और पीडब्ल्यूडी एक-दूसरे पर थोप रहे जिम्मेदारी
विज्ञापन


मरम्मत न होने से हजारों राहगीरों को रोजाना परेशानी, फाइलें शासन स्तर तक पहुंचीं लेकिन समाधान अब तक लंबित

तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के उतरौला से झिंगहा होते हुए हाईवे तक जाने वाली सड़क की दो विभागों की खींचतान में मरम्मत से अछूती है। लगभग 25 वर्षों से सड़क की मरम्मत न होने से सरकार के गड्ढा मुक्त बनाने के दावे दम तोड़ दे रहे हैं। इससे राहगीरों की मुश्किल बढ़ गई है। गन्ना विकास विभाग और पीडब्ल्यूडी के बीच फंसे होने से सड़क जर्जर हो चुकी है।
बढ़नी ब्लाॅक के उतरौला से झिंगहा होते हुए हाईवे तक जाने वाली सड़क गन्ना विकास विभाग की ओर से लगभग 25 वर्ष पहले बनाई गई थी। तब से अब तक कभी भी इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई। सड़क की स्थिति यह है कि एकाध ग्रामीणों को छोड़कर किसी को इसकी जानकारी नहीं थी कि सड़क किस विभाग ने बनवाई है। कुछ जागरूक लोगों ने आईजीआरएस के माध्यम से पता किया कि यह सड़क गन्ना विभाग की ओर से बनाई गई थी। विभाग ने जवाब में बताया कि सड़क के बनते ही उसे पीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर कर दिया था, लेकिन जब ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने ऐसी किसी सड़क की जानकारी होने से मना कर दिया।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि गन्ना विकास विभाग ने बढ़नी विभाग की दो सड़कों को पीडब्ल्यूडी में ट्रांसफर किया था जो कि बन रही है। झिंगहा-उतरौला सड़क की जानकारी उन्हें नहीं है। उसके बारे में पत्राचार के माध्यम से पता किया जाएगा। ग्रामीणों रामनारायण चौधरी, कृष्णा यादव, जगदीश चौधरी आदि ने आरोप लगाया कि मामला दो विभागों का है, जिसके कारण हम लोग जर्जर सड़क पर चलने को मजबूर हैं। दोनों विभागों को आपस में सामंजस्य स्थापित कर सड़क के मरम्मत के बारे में प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

बोले जिम्मेदार
यह सड़क अन्य सड़कों की तरह ही पीडब्ल्यूडी को हस्तगत कर दिया गया है। इसकी लिस्ट भी हमारे पास है। अब उसकी मरम्मत और देखरेख की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की है। अवकाश पर हूं। आने पर लिस्ट उपलब्ध करवा दी जाएगी।

- ललित कुमार मौर्य, जिला गन्ना अधिकारी

---

अगर गन्ना विकास विभाग ने इस सड़क के बारे में सूचित किया होता तो अन्य सड़कों की भांति यह सड़क भी बन गई होती। गन्ना विकास विभाग से इस संबंध में पत्राचार किया जाएगा।


अरुण कुमार सिंह, एई, (पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक)

---

बोले क्षेत्र के लोग
दो विभागों के चक्कर में जनता पिस रही है। खराब सड़क पर लोग चलने को मजबूर हैं। आए-दिन गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। सड़क का बनना अति आवश्यक है।

- हरिनरायन यादव, सिसवा बुजुर्ग
---

यह सड़क हमारे ग्रामपंचायत के झिंगहा और उतरौला को क्षेत्र से जोड़ती है। सड़क बहुत ही खराब है। कई बार लिखकर भी दिया गया लेकिन दो विभागों में फंसने के कारण मरम्मत नहीं हुई।
- लालू यादव, सिसवा बुजुर्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed