फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The rain opened the pole, it was difficult to walk due to waterlogging on the roads

Siddharthnagar News: बारिश ने खोली पोल, सड़कों पर जलभराव से चलना हुआ दूभर

Fri, 30 Jun 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 30 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
The rain opened the pole, it was difficult to walk due to waterlogging on the roads
सिद्धार्थनगर। शुक्रवार को पूरे दिन लगातार हुई बारिश ने लोटन विकास क्षेत्र के प्रमुख संपर्क मार्गाें की बदहाली उजागर कर दी है। गड्ढों में तब्दील हो चुके इन मार्गों पर भारी जलभराव हो गया, जिसके चलते आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में मानसून की दस्तक के बाद हुई झमाझम बारिश के चलते पहले से टूटी सड़कें जलमग्न हो गईं और गड्ढों पर इस कदर पानी भर गया कि वह सड़क के बजाय तालाब नजर आने लगी।
विज्ञापन

लोटन-सोहांस मार्ग पर स्थित बनियाडीह चौराहे से नेतवर होते हुए कोल्हुवा जाने वाली दो किमी सड़क, भर्मी से सपही जाने वाली सड़क, लोटन से रमवापुर जाने वाली सड़क, सिकरी बाजार से खखरा जाने वाला मार्ग पहले से ही पूरी तरह टूट चुका था। सड़क पर जगह-जगह मौजूद गड्ढाें के चलते आम दिनों में भी इन मार्गाें से होकर सफर करना काफी कठिन था। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद सड़क पूरी तरस से पानी व कीचड़ से सराबोर हो गई। हालत यह हो गई सड़क से होकर किसी तरह से लोग आवागमन करते दिखाई दिए। गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को बहुत ही सावधानी बरतनी पड़ी। कूड़ा व घोघी नदी के बीच मौजूद लोटन क्षेत्र सड़क के मामले में हमेशा ही पिछड़ेपन का शिकार रहा है। स्थानीय निवासी तीरथ, ओम प्रकाश पांडेय, बब्लू , सतीश वर्मा, जमीर अहमद, भोला ,धर्मराज यादव, दिनेश चंद्र ,शकील अहमद अदि ने बताया कि संपर्क मार्गों को दुरुस्त करने के लिए कई बार जिम्मेदार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई मोहन ने बताया कि उक्त मार्गाें के निर्माण व मरम्मत के लिए कार्य योजना बना कर भेजी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद सड़कों को दुरुस्त करने का काम बिना देरी के शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed