फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The pole installed to hoist the tricolor fell, one dead, one injured

Siddharthnagar News: तिरंगा लगाने के लिए लगाया गया पोल गिरा, एक की मौत, एक जख्मी

Fri, 24 Jan 2025 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
The pole installed to hoist the tricolor fell, one dead, one injured
डुमारियागंज  क्षेत्र के सोनहटी चौराहा पर हादसे में गिरा हुआ पोल। संवाद
- रास्ते से गुजर रहा था राहगीर, तभी पोल गिरा और तोड़ दिया दम
विज्ञापन

- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घायल बस्ती जिला अस्पताल रेफर, डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सोनहटी चौराहे की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सोनहटी चौराहे पर शुक्रवार को शाम पैदल गुजर रहे राहगीरों पर तिरंगा लगाने के लिए लगाया गया पोल गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया। वहीं, शव का पंचनामा करके पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम प्रधान बिना एनओसी के फ्लैग लगाने का आरोप लगा चुके हैं।
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सोनहटी चौराहे पर 101 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने के लिए प्रस्तावित है, जिसका फ्लैग पोल लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान नगर पंचायत भारतभारी के लोहरौली गांव निवासी चिन्कू (45) उधर से किसी काम से पैदल जा रहा था। क्रेन से पोल खड़ा करते समय क्रेन का बैलेंस बिगड़ गया और पोल फिसल कर बगल में लगे बिजली के पोल पर जा गिरा। इसके नीचे चिंकू दब गया। वहीं, दूसरा वीरपुर रतनपुर गांव निवासी अखिलेश (35) भी चपेट में आ गया और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोग दोनों को सीएचसी बेंवा ले गए। जहां डाॅक्टरों ने चिंकू को मृत घोषित कर दिया। अखिलेश की हालत गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिंकू की मौत की खबर से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पोल गिरने से चौराहे पर मची अफरा-तफरी
सोनहट चौराहे पर लोगों का आवागमन जारी था। शाम होने के कारण क्षेत्र के लोग बाजार करने के लिए पहुंचे थे। ऐसे में चौराहे पर हलचल अधिक थी। उधर, गणतंत्र दिवस को देखते हुए चौराहे पर फ्लैग पोल लगाने का काम चल रहा था। तभी पोल खड़ा करते समय क्रेन का बैलेंस बिगड़ गया और गिरते ही अफरा- तफरी मच गई। हादसे के बाद लोग भागने लगे।

---
ग्राम प्रधान ने बिना अनुमति का लगाया था आरोप
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सोनहटी गांव के प्रधान विजय चौधरी ने बृहस्पतिवार को एसडीएम डुमरियागंज को शिकायती पत्र दिया था। पत्र में बताया था कि सोनहटी भारतभारी नगर पंचायत के सीमा पर है। रामायण सर्किट से जुड़े भारतभारी नगर पंचायत के द्वारा इस तिराहे पर महर्षि वाल्मीकि का प्रतिमा लगाना प्रस्तावित है, लेकिन बिना किसी एनओसी के इस तिराहे पर तिरंगा झंडा व लाइट लगाने का काम किया जा रहा है, जिसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed