फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The PM has set a new record by serving for 4,399 days, backed by the public's trust.

Siddharthnagar News: जनता के विश्वास से 4399 दिन सेवा देकर पीएम ने बनाया नया कीर्तिमान

Fri, 12 Jun 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 12 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The PM has set a new record by serving for 4,399 days, backed by the public's trust.
सिद्धार्थनगर। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के बर्डपुर मंडल में प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 4,399 दिनों तक सेवा देकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसे लोकतंत्र में जनता के विश्वास और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकसित भारत के संकल्प और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि बीते 12 वर्षों में गरीब कल्याण, डिजिटल सशक्तीकरण, आधारभूत संरचना विकास, महिला सशक्तीकरण, किसान हित और आत्मनिर्भर भारत जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। इन प्रयासों से देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हुआ है। कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम के तहत शक्ति केंद्र मोहनाजोत स्थित बूथ संख्या 55 और 58 पर डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने डॉ. जितेंद्र जैसवाल और राजकुमार चौधरी (मास्टर साहब) को अंगवस्त्र, बुके और बुकलेट भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बर्डपुर मंडल अध्यक्ष अमित उपाध्याय, शक्ति केंद्र संयोजक रणजीत चौधरी, बूथ अध्यक्ष संजय चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सबलू साहनी, सरवन दुबे, दुर्गेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed