फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The number of students in Abhyuda increased when they got the opportunity to study

Siddharthnagar News: शिविर में 75 दिव्यांग बच्चों ने कराई जांच

Fri, 23 Aug 2024 04:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 23 Aug 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
The number of students in Abhyuda increased when they got the opportunity to study
डुमरियागंज। बीआरसी भनवापुर में परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छह से 14 वर्ष के बीच के दिव्यांग बच्चों के बृहस्पतिवार को लिए मेडिकल असेसमेंट शिविर आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्सकों ने 65 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया। इनमें 30 का प्रमाणपत्र मौके पर जारी किया गया, जबकि 20 को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। 15 बच्चों को दिव्यांगता की श्रेणी में नहीं पाया गया। चिकित्सकों की टीम में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के आर्थो सर्जन डॉ. अंगद वर्मा, ईएनटी सर्जन डॉ. संजय कुमार शर्मा, डॉ. आरके वर्मा नेत्र सर्जन शामिल थे।
विज्ञापन

जिला समन्वयक समेकित शिक्षा करुणापति त्रिपाठी ने कहा कि बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय के निर्देशन में समस्त विकास खंडों में कैंप आयोजित किया जा रहा है, जिसमें छह से 14 आयु वर्ग के बच्चों का परीक्षण कर प्रमाणपत्र जारी किया जा रहा है। इस दौरान अर्जुन वर्मा, महेंद्र मौर्य, सुनील सागर, रामनाथ शर्मा, गंगाराम, सर्वेश कुमार उपाध्याय, राघवेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज डुमरियागंज में लगेगा दिव्यांग परीक्षण शिविर
डुमरियागंज नगर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र में शुक्रवार 23 अगस्त को मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से किया गया है, जिसमें दिव्यांग बच्चों का परीक्षण कर उन्हें प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। उक्त जानकारी जिला समन्वय समेकित शिक्षा करुणापति ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed