फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The number of patients affected by the weather has increased, some suffering from fever and some from cough.

Siddharthnagar News: मौसम की मार के शिकार मरीजों की बढ़ी संख्या, कोई बुखार तो कोई खांसी से परेशान

Sun, 29 Mar 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 29 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The number of patients affected by the weather has increased, some suffering from fever and some from cough.
भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के बिशुनपुर हरी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को दवा वितरण करते स
सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, इसके बाद उन्हें जरूरी दवाएं दी गईं। इसमें गंभीर रोगियों जैसे हाई ब्लड प्रेशर, हाई शुगर और अन्य गंभीर बीमार के शिकार मरीजों को हायर सेंटर भेजा गया। मेले में बुखार और लंबी खांसी से प्रभावित मरीज पहुंचे थे, जिन्हें दवा देने के साथ ही ठंडी वस्तुओं से बचने से सलाह दी गई। डॉक्टरों ने बताया कि यह मौसम में बदलाव के कारण हो रहा है। इसमें सतर्कता बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

ढेबरुआ प्रतिनिधि के अनुसार, बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले अकरहरा, भुतहवा और मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्रों अंतर्गत आयोजित आरोग्य मेलों में रविवार को बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। इन स्वास्थ्य मेलों में कुल 66 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया, जहां चिकित्सकों ने उनकी जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। मरीजों में ज्यादातर बदलते मौसम के कारण होने वाली बीमारियों से पीड़ित थे। इनमें वायरल बुखार, सांस फूलना, कमर दर्द, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और चक्कर आने जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीज अधिक संख्या में थे। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बगल में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकरहरा में सबसे अधिक 26 मरीजों ने अपना इलाज करवाया। वहीं, भुतहवा स्वास्थ्य केंद्र पर 19 और मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्र पर 21 मरीज पहुंचे और चिकित्सकों से परामर्श लिया।
विज्ञापन

बढ़नी पीएचसी के अधीक्षक अविनाश चौधरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरोग्य मेलों में आए हुए सभी मरीजों की चिकित्सकों की ओर से गहन जांच की गई है और उनका उचित उपचार किया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है और इस तरह के आरोग्य मेले इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बिस्कोहर में 91 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

बिस्कोहर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मार्च के अंतिम सप्ताह में बढ़ते तापमान और बदलते मौसम के कारण मेले में स्वास्थ्य लाभ लेने वालों की भारी भीड़ देखी गई। शिविर में दोपहर तीन बजे तक कुल 91 मरीजों का पंजीकरण कर उनकी जांच की गई और निशुल्क दवाएं दी गईं। मेले में डॉ. एससी शर्मा ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया। डाॅक्टर ने बताया कि मौसम में आ रहे बदलाव के कारण इस समय वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और सांस से जुड़ी समस्याओं के साथ जोड़ो के दर्द के मरीज अधिक आ रहे हैं। उन्होंने मरीजों को आयुष दवाओं के लाभ बताए और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खों व परहेज के बारे में भी जागरूक किया। मेले में एएनएम शारदा देवी ने गर्भवतियों की जांच कर उन्हें पोषण संबंधी सलाह दी। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की। इस मौके पर धीरज राय, मनोज आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
---
22 मरीज पहुंचे, स्वास्थ्य परीक्षण करके दी गई दवा
पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी लालपुर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। डॉ. पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं दीं। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 22 मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जिसमें शुगर, बीपी, पेट दर्द, सांस फूलने के साथ चरम रोग और खांसी-बुखार से पीड़ित थे। मरीजों की जांच कर उन्हें दवा दी गई और उचित सावधानी बरतने की सलाह दी गई।

---
मौसम के बदलाव से सतर्क रहें मरीज

धेंसा। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटहना में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में आने वाले अधिकांश मरीज पहुंचे, जिन्हें सर्दी-जुकाम, सीजनल बुखार, बीपी और त्वचा संबंधी समस्या थी। मरीजों को डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि इस समय मौसम बदल रहा है, दिन में गर्मी और सुबह शाम ठंडी हो रही है। सभी मरीज विशेष सतर्कता बरतें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, अपने आस-पास पानी इकट्ठा न होने दें। बाहर का तला-भुना समान न खाएं। आरोग्य मेले में तेज बहादुर, बगेदू, शकुंतला, राहुल, पुष्कर सिंह सहित 25 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed