फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The movement of the gel bleed Lekpalon 23

लेखपालों का जेल भरो आंदोलन 23 को

Wed, 07 Sep 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर Updated Wed, 07 Sep 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
The movement of the gel bleed Lekpalon 23
लेखपालों का धरना प्रदर्शन जारी - फोटो : प्रदेश में
लेखपालों का पदनाम बदलकर राजस्व निरीक्षक करने सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा धरना 8वें दिन भी जारी रहा। नाराज लेखपालों का कहना था कि अगर मांगें 22 तक नहीं पूरी की गई तो 23 को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम करन गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार लेखपालों की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं हो रही है, लेकिन संगठन भी अपनी मांगों को लेकर रहेगा। मांगे पूरी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार कर धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वेतन विसंगति दूर करने, पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने सहित अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की जा रही है, सरकार चुप्पी साधे बैठी है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर 13 तक धरना जारी रहेगा। इसके बाद 14 को पैदल रैली निकाली जाएगी और 15 को फिर धरना स्थल पर पहुंचकर रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान किया जाएगा। 19 सितंबर को बाइक रैली निकाली जाएगी। इसके बाद 20, 21, 22 सितंबर को तीन दिवसीय क्रमिक अनशन पर प्रतिदिन 11 लेखपाल 24 घंटे रहेंगे और 23 को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार से हम अपनी मांगे पूरी करा लेने के बाद ही दम लेंगे। इस दौरान राम समुझ देवानंद,  सुधीर श्रीवास्तव, अरूण, श्याम नाथ, कृष्णभूषण दुबे, अशोक श्रीवास्तव, महेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed