फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The last person to get the benefits of central schemes

अंतिम व्यक्ति को मिलेगा केंद्रीय योजनाओं का लाभ

Fri, 23 Sep 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 23 Sep 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
The last person to get the benefits of central schemes
ढेबरुआ में भाजपा के चौपाल को संबोधित करते जिला अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
परसा। भाजपा ने शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढ़ेबरुआ में शुक्रवार को चौपाल लगाई। केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया। चुनाव में पार्टी का सहयोग करने की बात कही।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर ने कहा कि केंद्र की सरकार ने विकास कार्यों को गति दे दी है। देश के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई जा रही है। देश की साख विश्व पटल पर बढ़ती जा रही है। चौपाल कार्यक्रम भाजपा का आमजन मानस से सीधा संवाद व संपर्क बनाने का उद्देश्य है।
विज्ञापन

सूबे में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हिंदुओं का पलायन जारी है। अगर अब नहीं चेते तो आने वाले समय में कैराना जैसी स्थिति कहीं भी हो सकती है। चौधरी अमर सिंह ने कहा कि सपा ने घोषणा पत्र में किये गये वादों को पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता बिजली, पानी, शिक्षा, परिवहन मार्गों जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। जनता ने बुआ-भतीजे को सत्ता से दूर करने के लिए जनता ने मन बना लिया है। विकास के लिए भाजपा के साथ लोग जुड़ते जा रहे हैं। अध्यक्षता रामबदन पाठक व संचालन शिवचंद्र भारती ने किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री गोविंद माधव, दलसिंगार दुबे, सिद्धार्थ चौधरी, पप्पू पाठक, रामशंकर यादव, राजू मौर्या, रमेश त्रिपाठी, हरिश्चन्द्र शुक्ल, भोला चौधरी, सुग्रीव चौधरी, नरेंद्र साहनी, विनय शुक्ल, भोलेशंकर, रामबदन पाठक, अनूप सिंह, राजेश चौरसिया, विनोद चौधरी, गौरीशंकर तिवारी, पंकज गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed