{"_id":"6a553af1384a61017e0047a9","slug":"the-king-of-fruits-becomes-a-luxury-for-the-common-man-prices-rise-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-161232-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आम लोगों के लिए खास हुआ फलों का राजा, भाव बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आम लोगों के लिए खास हुआ फलों का राजा, भाव बढ़े
Tue, 14 Jul 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर। फलों के राजा कहे जाने वाला आम इस बाद लोगों की पहुंच से दूर रहा है। बेमौसम आंधी और तूफान में पहुंचे नुकसान का असर अब बाजार में दिखने लगा है। इससे फुटकर बाजार में 40 रुपये प्रति किलो भाव पर स्थिर रहा दाम बारिश होते ही 70 से 120 रुपये तक पहुंच गया। महंगा होने के चलते आम लोग इसकी खरीदारी से कतरा रहे हैं।
महंगाई ने लोगों के साथ साथ फुटकर विक्रेताओं को भी नहीं छोड़ा है। चौक चौराहों पर ठेला लगाकर दिन में दो से तीन क्विंटल आम को बेचने वाले विक्रेता इस बार सीजन पर 50 से 60 किलो ही एक दिन में बेच पा रहे हैं। इससे दिन की मजदूरी निकलना भी मुश्किल हो रहा है। फुटपाथ पर ठेला लगाने वाले अब्दुल समद ने बताया कि इस बार आम का धंधा घाटे का रहा है। बीते वर्ष जहां एक दिन में दो तीन क्विंटल आम बिक जाता था। वहीं, इस बार महंगाई के चलते 50 से 60 किलो आम बेचने में पूरा दिन गुजर जा रहा है। फल के दुकान पर आम के दाम का मोलभाव कर रहे कैथवलिया गांव निवासी ध्रुप चंद्र श्रीवास्तव ने कहा इस सीजन में महंगाई के चलते दो से तीन दिन ही घर पर आम खरीद कर ले गया हूं। ज्यादा दिन हो गया था सोचा दो से तीन किलो आम खरीद लूं, लेकिन 120 रुपये प्रति किलो आम खरीदने के लिए सोचना पड़ रहा है।
प्रति किलो आम के भाव
चौसा आम 100 से 120
सफेद आम 70 से 80
दसेहरी आम 70 से 80