फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The inspector abused the woman in the police station, the video went viral

थाने में दरोगा ने महिला को दीं गालियां, वीडियो वायरल

Wed, 06 Jul 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
The inspector abused the woman in the police station, the video went viral
थाने में दरोगा ने महिला को दीं गालियां, वीडियो वायरल
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। फरियाद लेकर थाने में गई महिला को न्याय दिलाने के बजाय दारोगा उल्टा उसी पर भड़क उठा। उसने महिला को गालियां दीं। उस पर झपट भी पड़ा। दरोगा की इस करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो जोगिया कोतवाली का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने तत्काल दारोगा भीम सिंह लाइन हाजिर कर दिया और मामले की जांच एएसपी को सौंपी दी है।
सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में दिखा रहा है कि दरोगा फरियाद करने पहुंची महिला को गालियां दे रहा है। महिला आग्रह कर रही है और गाली देने का कारण पूछ रही है तो दारोगा और भड़क रहा है। इसी बीच एक बार वह महिला पर झपटता भी दिख रहा है। तीन अन्य लोग कुर्सी लगाकर बैठे हुए दिख रहे हैं, जो मौन धारण किए दिख रहे। दारोगा की इस हरकत का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो वायरल हो गया।
विज्ञापन

वीडियो और पुलिसकर्मी के चेहरे को देखकर लोग पुलिस के प्रति कई प्रकार की प्रतिक्रिया देते हुए दिखे। वहीं, मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने दारोगा भीम सिंह को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ ही मामले की जांच एएसपी को सौंप दी। इस संबंध में एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि वायरल वीडियो जोगिया कोतवाली का है। मामला संज्ञान में आते ही दारोगा भीम सिंह को तत्काल लाइनहाजिर कर दिया गया। साथ ही मामले की जांच एएसपी को सौंपा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed