{"_id":"5787ccd14f1c1b196313dc2f","slug":"the-groom-s-brother-killed-in-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दूल्हे के बहनोई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दूल्हे के बहनोई की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
इटवा के आनंदनगर चौराहे पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। बारात में शामिल होने जा रहे दुल्हे के बहनोई की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, दुल्हे का छोटा भाई समेत दो लोग घायल हो गए। घटना इटवा थाना क्षेत्र के आंनंदनगर चौराहे के पास गुरुवार की शाम हुई। घायलों की हालत गंभीर होने पर एक को बस्ती व दूसरे को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बभनी गांव निवासी दीपू मिश्रा (27) अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए ससुराल इटवा थाना क्षेत्र के बैराडीह गांव आए थे। बारात रवाना होने के बाद वह कुछ जरूरी सामान लेने छोटे साले प्रिंस (16) के साथ वापस चले आए।
रास्ते में आनंदनगर चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दीपू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रिसं बुरी तरह जख्मी हो गया। दूसरी बाइक पर सवार क्षेत्र के गनवरिया पश्चिम निवासी रिंटू दुबे (19) को चोटें आई। दोनों घायलों को इटवा सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्रिंस को लखनऊ व रिंटू को बस्ती रेफर कर दिया गया।