{"_id":"68efe0564856757a12043a1c","slug":"the-gate-was-found-locked-during-school-hours-and-a-notice-was-issued-to-the-teacher-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-146581-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्कूल समय में गेट पर दिखा ताला, शिक्षक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्कूल समय में गेट पर दिखा ताला, शिक्षक को नोटिस
Wed, 15 Oct 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उसका बाजार विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरहना में स्थित प्राथमिक विद्यालय दुर्गाजोत में बुधवार की दोपहर में ताला लटकता दिखने पर ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए बीएसए ने संबंधित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बना लिया। इसमें विद्यालय का मुख्य गेट और कमरे में ताला बंद दिखा। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक अक्सर समय पर नहीं आते, जिससे विद्यालय बंद पड़ा है विद्यालय के जिम्मेदारों की मनमानी से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है।
इनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इससे बच्चे पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि मामले का संज्ञान में आते ही संबंधित अध्यापक शब्बीर अहमद के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विद्यालय में दो स्थायी शिक्षक तैनात हैं। इनमें से एक मेडिकल अवकाश पर है और दूसरा आकस्मिक अवकाश पर हैं।