फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The furnaces were smashed raw alcohol

कच्ची शराब की भट्ठियां तोड़ी गईं

Sun, 28 Feb 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Sun, 28 Feb 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब के अवैध धंधे पर शिकंजा कसने के लिए रविवार को जिला पुलिस ने सघन अभियान चलाया। इस कारोबार के लिए बदनाम उसका और मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के गांवों में टीमें गठित कर दबिश दी गई।
विज्ञापन


इस दौरान अलग-अलग टीमों ने 1350 लीटर कच्ची शराब बरामद की। 212 क्विंटल लहन और 22 भट्ठियां नष्ट की गईं। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि 20 फरवरी को अमर उजाला ने इन थाना क्षेत्रों में कच्ची शराब तैयार करने की खबर मुक्तांगन के आंगन में बन रही शराब शीर्षक से खबर प्रकाशित करते हुए पुलिस की सतर्कता की पोल खोली थी, जिसके बाद पुलिस टीम हरकत में आई है।
विज्ञापन


सीओ सदर अकमल खान व शोहरतगढ़ शंकर प्रसाद के नेतृत्व में उसका बाजार थाना क्षेत्र में चले अभियान के दौरान टीम ने पनियहवां, करछुलिया, उसकिया गांव में छापा मारा। इस दौरान पनियहवां में 60 क्विंटल लहन, 300 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


करछुलिया में 12 क्विंटल लहन, 200 लीटर शराब और उसकिया में 70 क्विंटल लहन व 500 लीटर शराब समेत दो लोग गिरफ्तार किए गए। पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम रामपत और सुखलाल बताया।

टीम ने इन गांवों में कच्ची शराब बनाने वाली 22 भट्ठियां भी नष्ट की। कार्रवाई में एसओ उसका योगेन्द्र सिंह, मोहाना एसओ अटल बिहारी ठाकुर, लोटन एसके सरोज, कपिलवस्तु के रमेश यादव, ढेबरुआ के इंद्रजीत यादव, शोहरतगढ़ के मुकेश राय सहित एसआई डीएन सिंह शामिल रहे।

उधर, मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने सीओ इटवा दीपनारायण त्रिपाठी व डुमरियागंज के देवीदयाल के नेतृत्व में अभियान चलाया। वोदना ताल गांव से 30 क्विंटल लहन, 300 लीटर कच्ची शराब, जोकइला, कनकटी, सोनौली से 40 क्विंटल लहन व 50 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। टीम में मिश्रौलिया थानाध्यक्ष रवि राय, त्रिलोकपुर के ओमप्रकाश चौबे, इटवा के संजय पांडेय व पथरा पुलिस शामिल रही।


सीओ सदर अकमल खां ने बताया कि कच्ची शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सतत अभियान जारी रहेगा। शराब बनाते पकड़े जाने वालों के अलावा उन पर भी कार्रवाई की जाएगी, जिनके घर में, खेत में या बगीचे में कच्ची शराब मिलेगी। कार्रवाई सिर्फ आबकारी एक्ट की बजाए अन्य गंभीर धाराओं के तहत भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed