फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Person wanted for kidnapping a teenage girl arrested

Siddharthnagar News: किशोरी के अपहरण का वांछित गिरफ्तार

Sat, 10 Oct 2026 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Person wanted for kidnapping a teenage girl arrested
डुमरियागंज। त्रिलोकपुर थाने की पुलिस ने शनिवार को अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोपेडवा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। बरामद अपहृता को परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस ने इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम गनवरिया निवासी आरोपी सुमित मौर्या को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जय प्रकाश प्रसाद, कांस्टेबल शिवशंकर और महिला कांस्टेबल प्रीती शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed