{"_id":"6aca7bb823f84eecd502fbb1","slug":"siddharthnagar-news-youth-dies-after-being-hit-by-an-intercity-train-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166178-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Sat, 10 Oct 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
- उसका बाजार स्टेशन से 200 मीटर आगे तेलडीहवां के पास हुआ हादसा
- भाई ने शव की पहचान की, मौत की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं
उसका बाजार। रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर आगे तेलडीहवां के पास इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय पूर्णवासी साहनी की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग रेलवे ट्रैक के पास जुटने लगे।
उसका बाजार के मोगलहा रानीगंज निवासी रामबृक्ष साहनी ने शव की पहचान भाई पूर्णवासी साहनी के रूप में की। पूर्णवासी शादीशुदा थे। उनके दो बेटे भी हैं। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पूर्णवासी साहनी सुबह अपने घर से करीब दो किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक के पास कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। किन परिस्थितियों में वह ट्रेन की चपेट में आए, यह भी स्पष्ट नहीं है।