{"_id":"6aca7dc9d8864d3c7b0a5bc7","slug":"siddharthnagar-news-inspection-of-idol-immersion-site-at-chargahwa-ghat-instructions-issued-regarding-safety-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166236-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चरगहवा घाट पर प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चरगहवा घाट पर प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के निर्देश
Sat, 10 Oct 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
- सीओ, एसडीएम और थानाध्यक्ष ने तैयारियों का लिया जायजा, विसर्जन मार्ग की भी जांच की
ढेबरूआ। आगामी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर शनिवार को क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी, उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ रवीश गुप्ता और थानाध्यक्ष ढेबरूआ चंद्रकांत पांडेय ने चरगहवा घाट स्थित विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विसर्जन मार्ग का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने और आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही भीड़ प्रबंधन और सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए सभी संबंधित कर्मी जिम्मेदारी से कार्य करें। निरीक्षण के समय थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।