{"_id":"6640ff036ba650b4d90942d1","slug":"the-fire-started-due-to-short-circuit-and-all-the-household-items-were-burnt-to-ashes-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-117391-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शॉर्ट-सर्किट से लगी आग घर का सारा सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शॉर्ट-सर्किट से लगी आग घर का सारा सामान जलकर राख
Sun, 12 May 2024 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 12 May 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- खेसरहा थाना क्षेत्र के कपियवा गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
घोसियारी। खेसरहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कपियवा गांव में रविवार को शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों की घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अगलगी की इस घटना में एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
क्षेत्र के कपियवा गांव निवासी श्रीराम के घर पर शॉर्ट- सर्किट से आग लग गई। आग की सूचना लगते ही ग्रामीण जुट गए और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। मगर जब तक आग बुझती तब तक श्रीराम के घर का पंपिंगसेट, अनाज सहित घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अथक परिश्रम से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
श्रीराम ने बताया फायर ब्रिगेड की गाड़ी को कई बार फोन किया गया। हालांकि, नंबर व्यस्त बताने के कारण संपर्क नहीं हो सका। अगलगी की इस घटना में एक लाख रुपये तक का नुकसान बताया जा रहा है। इस दौरान राम प्रसाद प्रजापति, आलोक नाथ मिश्र, इम्तियाज अहमद, यार मोहम्मद, राधेश्याम, दयाराम आदि मौजूद रहे।