फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The dead body of the woman who came out of the house at night was found in the morning

रात में घर से निकली महिला का सुबह शव मिला

Fri, 08 Jul 2022 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the woman who came out of the house at night was found in the morning
रात में घर से निकली महिला का सुबह शव मिला
विज्ञापन

खेसरहा। थाना क्षेत्र के गैड़ाखोर गांव के टोला पुरौवापार में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव के बाहर बाग में कीचड़ में उसका शव मिला। परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के गैड़ाखोर गांव का टोला पुरौवापार में सुबह लोग बाग की ओर से निकले थे। वहां कीचड़ में महिला का शव देखा। करीब पहुंचे तो शव की पहचान गांव निवासी आशा (48) के रूप में की। मामले की जानकारी होते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका के पुत्र राम भुआल के मुताबिक, बुधवार की शाम आठ बजे उनकी माता घर में आटा गूंथने के बाद बाहर नित्यक्रिया के लिए गई थीं। जब एक घंटे बाद भी नहीं आईं तो परिवार के लोग खोजबीन करने लगे, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन

सुबह कुछ लोगों ने शव देखा तो शोर मचाने लगे। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतका की नाक आधी कटी हुई थी। परिवार वालों के मुताबिक, गले से मंगलसूत्र, पायल एवं नाक का गहना नहीं था। वह गहने को हमेशा पहनती थीं। पायल का कुछ हिस्सा पेड़ के जड़ के पास मिला। आशा के पति मुंबई में मजदूरी करते थे। आशा सात बच्चों की मां थीं। सबसे छोटी बेटी पांच वर्ष की है। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच की। इस संबंध में सीओ बांसी देवी गुलाब सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed