{"_id":"60158d948ebc3e568700e74d","slug":"the-dead-body-of-a-young-man-found-on-the-river-bank-siddharthnagar-news-gkp3828390182","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से निकले युवक की लाश नदी के किनारे मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से निकले युवक की लाश नदी के किनारे मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदी किनारे मिली युवक की लाश
मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस
उसका थानाक्षेत्र के करमा गांव के नौखनिया का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। घर से शुक्रवार रात लापता युवक की लाश शनिवार को गांव के पास नदी किनारे मिली। मामला उसका थाना क्षेत्र के करमा गांव के टोला नौखनिया का है। पुलिस मौत के कारण का पता लगाने में जुटी है।
नौखनिया निवासी मोहित (35) शुक्रवार देर शाम घर से निकला था। शनिवार की सुबह गांव के बाहर नदी किनारे उसकी लाश मिली। परिजन और ग्रामीणों बताया कि वह किन परिस्थितियों में एक किमी दूर नौखनिया नदी के किनारे पहुंचा यह समझ से परे है। ऐसे में लोगों ने मोहित की हत्या की आशंका जताई है। वहीं लाश मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निवर्तमान ग्राम प्रधान सरोज शुक्ल ने बताया कि घटनास्थल पर कई पैरों के निशान मिलेे हैं, वहां दो ऊनी टोपी भी मिली हैं। इसमें से एक टोपी मोहित की है, जबकि दूसरा किसका है यह बड़ा सवाल है। मोहित के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस बाबत एसओ उसका बाजार राहुल सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।